Rakesh Baloda Rakesh Baloda Author
Title: दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 4669 पदों पर भर्ती, ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन
Author: Rakesh Baloda
Rating 5 of 5 Des:
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 4669 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है।...
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल के 4669 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 10 अक्टूबर है। परीक्षा अगले साल चार मार्च को होगी। 
आयोग की ओर से शनिवार को भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया। कुल 4669 में 3115 पुरुष और 1554 पद महिला अभ्यर्थियों के लिए हैं। जानकारी के अनुसार पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 18 से 21 वर्ष तथा महिलाओं के लिए 18 से 25 साल है। 

आयु की गणना एक जुलाई 2016 से होगी। इनके लिए 90 मिनट की ऑनलाइन परीक्षा होगी। प्रश्नपत्र में वस्तुनिष्ट आधारित 100 सवाल होंगे। इनमें 50 सामान्य अध्ययन और समसामायिकी के सवाल होंगे। 35 बुद्धि परीक्षण तथा 15 गणितीय अभिरुचित के प्रश्न होंगे। सभी प्रश्नों के लिए एक-एक अंक निर्धारित है। 
ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन
दिल्ली पुलिस में कॉंस्टेबल पद के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगें गये है। आवेदन करने के लिए एसएससी की वेबसाइट पर जाकर आप आवेदन कर सकते है साथ ही आवेदन के लिए इंस्ट्रक्शन भी पढ़ सकते है। 

Advertisement

Post a Comment

 
Top